
लखनऊ. उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रहे समाजवादी पार्टी के नेता अनिल यादव ने राजधानी लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर कैंट क्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष राम शंकर यादव से शिष्टाचार भेंट की। उनसे बूथों को लेकर चर्चा की साथ ही समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर समाजवादी नेता अनिल यादव ने कहा कि बूथ की मजबूती से ही Uttar Pradesh Assembly Elections 2022 में समाजवादी पार्टी को बहुमत से दिला सकते हैं। ऐसा होने पर प्रदेश के रहनुमा और सबके चहेते नेता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प पूरा किया जा सकता है। आगे उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में बुजुर्गों का सदैव सम्मान किया जाता रहा है और बुजुर्ग ही युवाओं को प्रगति का रास्ता और संघर्ष जारी रखने की प्रेरणा देते हैं।
मौके पर मौजूद पूर्व नगर अध्यक्ष राम शंकर यादव ने अनिल यादव को सराहते हुए कहा कि आपके द्वारा समाजवादी गतिविधियों को बहुत बल मिलता रहा है और पार्टी के लिए आपके द्वारा किए जा रहे कार्य किसी बड़े उपहार से कम नहीं है साथ ही उन्होंने कहा कि आज किसान उत्तर प्रदेश में की नहीं पूरे देश में दुर्दशा का शिकार है मेरा यही मानना है कि अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनते ही किसानों की दुर्दशा पर ध्यान दिया जाएगा और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करने का प्रयास किया जाएगा।
मौके पर मौजूद उन्नाव से आए सुनील सिंह शिवा ने कहा कि महंगाई आज अपने चरम पर है इस महंगाई में घर परिवार, शिक्षा, चिकित्सा का भार वाहन करना सबके बस की बात नहीं है वही राजेंद्र मिश्रा उर्फ नीलू ने सरकार की विफलताएं गिनाते हुए कहा Uttar Pradesh Assembly Elections 2022 में भाजपा का सूपड़ा साफ होने जा रहा है और समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है।
