
पटना. नव नालन्दा महाविहार, नालन्दा एवं महाराजा बीर बिक्रम विश्वविद्यालय के बीच होने वाले शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक आदान प्रदान कार्यक्रम ( नेशनल सेमिनार कम कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम ) में भाग लेने के लिए नव नालन्दा महाविहार के छात्रों का दल त्रिपुरा पहुंच चुका है। कल यह दल धम्मदीपा फाउंडेशन पहुंचेगा और सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम में भाग लेगा।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. सत्यदेव पोधार (महाराजा वीर विक्रम विश्वविद्यालय, त्रिपुरा) होंगे। एवं विशिष्ट अतिथि प्रो. विजय कुमार कर्ण ( विभागाध्यक्ष संस्कृत विभाग, नव नालन्दा महाविहार) होंगे। महाराजा वीर विक्रम विश्वविद्यालय , त्रिपुरा के कुलपति प्रो. सत्यदेव पोधार के संरक्षण एवं निर्देशन में सभी कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे। वीर विक्रम विश्वविद्यालय के छात्रों के द्वारा शास्त्रीय नृत्य एवं फोक म्यूजिक प्रस्तुत किए जायेंगे।

ज्ञात हो कि 30-31 अक्टूबर 2021 को राष्ट्रीय संगोष्ठी के साथ साथ सांस्कृतिक आदान प्रदान नव नालन्दा महाविहार एवं महाराजा वीर विक्रम विश्वविद्यालय , त्रिपुरा के छात्रों के बीच होना हैं!
आज के संगोष्ठी में कुल 31 शोध पत्रों का वाचन विभिन्न विभागों में होगा। और साथ ही साथ रात्रि में वीर विक्रम विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ साथ नव नालन्दा महाविहार के छात्रों के दल के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। जिसके अंतर्गत मैथिली,भोजपुरी, मगही, हिन्दी गीत एवं एक लघु नाटिका जिसका शीर्षक – “सत्य एक और मार्ग अनेक” है। नव नालन्दा महाविहार के छात्रों के इस दल का मार्गदर्शन प्रो. विजय कुमार कर्ण ( विभागाध्यक्ष, संस्कृत विभाग) कर रहें हैं।

