
- World Menstrual Hygiene Day 2024 पर इनिशिएटिव फाउन्डेशन इंडिया ने कार्यक्रम आयोजित किया
लखनऊ, 29 मई ,campussamachar.com, । इनिशिएटिव फाउन्डेशन इंडिया ( Initiative Foundation India ) ने 28 मई 2024 को विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस ( World Menstrual Hygiene Day 202 4 ) पर आशियाना स्थित अंसल बिल्डिंग में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें संस्था की सदस्य और स्वास्थ्य अधिकार कार्यकर्ता शालिनी शुक्ला ने विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस ( World Menstrual Hygiene Day 2024 ) पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस का मकसद माहवारी के दौरान स्वच्छता को बढ़ावा देना और लोगों को जागरूक करना है।
Initiative Foundation India news : शालिनी शुक्ला ने कहा की भारत में इस दिशा में बहुत काम किए जाने की आवश्यकता है। सबसे पहली आवश्यकता तो इस बात की है कि इस विषय में खुल कर लोग आपस में बात करें! क्योकि यह विषय न तो शर्मिदगी का है और न ही छुपाने का। इनिशिएटिव फाउन्डेशन इंडिया इस बात पर ज़ोर देती हैं कि सामूहिक कार्रवाई के लिए मासिक धर्म के बारे में सटीक जानकारी बहुत ज़रूरी है। आज हम सरकार से अपील करते हैं की इस मुद्दे को श्कूली शिक्षा में शामिल करें, ताकि मासिक धर्म से जुड़ी स्पष्ट, सही और समझने में आसान जानकारी सभी को बचपन से ही मिल सकें।
Lucknow News: सामाजिक कार्यकर्ती सीमा जी ने कहा की महिलाओं लड़कियों किशोरियों में माहवारी एक प्राकृतिक शारीरिक क्रिया है लेकिन इसके बावजूद महिलाओं और लड़कियों को शिक्षा प्राप्त करने, आय अर्जित करने और रोजमर्रा की जिंदगी में पूरी तरह से और समान रूप से भाग लेने से रोका जाता है जो बिल्कुल ग़लत है।
campussamachar : संस्था की सदस्य पूजा ने कहा की यह कार्यक्रम हर उस व्यक्ति के लिए एक ऐसा मौका है, जहां हम खुद जागरूक होकर समाज को भी जागरूक करने का काम करेंगे। हमें इस दिन को त्योहार के रूप में मनाना चाहिए। जिससे माहवारी को लेकर सबकी चुप्पी टूटे और समाज में जो भ्रांतियां व मिथक फैली हुई हैं वह दूर हो।
Initiative Foundation India : कार्यक्रम के अंत में सैनेटरी पैड का वितरण और जागरूकता रैली के माध्यम से माहवारी से जुड़ी सभी भ्रांतियों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान सपना, संध्या, प्रवीन, नाव्या, शक्ति, वंदना, जितेंद्र, अब्दुल सलाम, नवीन सहित दर्जनों लोग शामिल रहें।
