
सतना . माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल MPBSE Bhopal द्वारा आयोजित हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी एवं हायर सेकेण्डरी (व्यावसायिक) वर्ष 2021 के परीक्षा परिणमों की घोषणा के उपरांत अपने परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए 10 अगस्त 2021 तक आनलाईन पंजीयन करा सकते हैं।
माध्यमिक शिक्षा मण्डल MPBSE Bhopal के सचिव से प्राप्त जानकारी अनुसार 1 सितम्बर से 25 सितम्बर के मध्य हाई स्कूल हायर सेकेण्डरी एवं हायर सेकेण्डरी (व्यवसायिक) की विशेष परीक्षाओं का आयोजन मण्डल द्वारा निधारित परीक्षा केन्द्रों पर किया जायेगा।
