जयपुर , ०8 जून, सीसीआरटी क्षेत्रीय केंद्र, उदयपुर ( Centre for Cultural Resources and Training (CCRT) द्वारा समेकित शिक्षा के प्रसार के उद्देश्यों को लेकर दिनांक 26 मई से 06 जून, 2026 तक कक्षा 05 से 12 तक के विद्यार्थियों हेतु “इंद्रधनुष-2026” ग्रीष्मकालीन शिविर मिकाडो इंटरनेशनल विद्यालय में आयोजित किया गया।
Centre for Cultural Resources and Training (CCRT) News : शिविर में कुल 143 विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों ओम प्रकाश कुमावत द्वारा राजस्थानी लोक नृत्य एवं लोकगीत, मनीष शर्मा द्वारा मूकाभिनय तथा शिल्पकारों क्रमशः प्रेमचंद प्रजापत द्वारा मृण शिल्प, कैलाश खटीक द्वारा पेपरमेशी, श्रीमती नीलम पटेल द्वारा माँड़ना एवं निलोफर मुनीर द्वारा पतंग निर्माण शिल्प गतिविधियों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया।
दिनांक 06 जून, 2026 को सिद्धि समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सीए राहुल कुमार, निदेशक, बड़ाला क्लासेस, उदयपुर तथा विशिष्ट अतिथि श्री केतन जैन, निदेशक एवं सह-संस्थापक, मिकाडो इंटरनेशनल विद्यालय उपस्थित रहे। समारोह में विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने भी सहभागिता की।
प्रारम्भ में अतिथियों एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर उनकी सराहना की। इसके उपरांत विद्यार्थियों द्वारा नाट्य प्रस्तुति एवं राजस्थानी लोक नृत्य का आकर्षक प्रदर्शन किया गया।

अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने शिविर में भाग लेने वाले विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का अभिनंदन करते हुए सीसीआरटी द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं तथा विद्यार्थियों को शिविर समाप्ति के पश्चात भी इन कलाओं का नियमित अभ्यास करते रहने के लिए प्रेरित किया।

Centre for Cultural Resources and Training (CCRT) : विशिष्ट अतिथि केतन जैन ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों के आयोजन से ग्रीष्मावकाश के दौरान विद्यार्थियों को सृजनात्मक गतिविधियों में सहभागी होने का अवसर प्राप्त होता है, जिससे उनकी रचनात्मक क्षमता का विकास होता है।शिविर के आयोजन को लेकर विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों में विशेष उत्साह एवं उल्लास देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को शिविर में सहभागिता हेतु प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
यह भी पढ़ें
