

- संरक्षक मंडल – अमरनाथ सिंह, भगवान शंकर त्रिवेदी,राम जन्म सिंह
लखनऊ/ मीरजापुर, 20 दिसम्बर campussamachar.com, उ.प्र माध्यमिक शिक्षक संघ , पाण्डेय गुट,का प्रदेश सम्मेलन पटेल अतिथि आवास भवन विंध्याचल, मीरजापुर में 17,18,19दिसम्बर2024 में आयोजित हुआ. सम्मेलन में प्रदेश सरकार के जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, उनके समक्ष प्रदेश अध्यक्ष अमर नाथ सिंह ने शिक्षक समस्याओं को, विशेष कर धारा 12,18,व21तथा पुरानी पेंशन योजना आदि विस्तार से रखा। जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आश्वासन दिया कि आपका एक प्रतिनिधि मंडल बाद में लखनऊ आ जाए, विभाग के अधिकारियों व मुख्यमंत्री जी के सामने आपकी समस्याओं पर चर्चा कराकर समाधान कराने का प्रयास करुंगा।
उ.प्र.माध्यमिक शिक्षक संघ (पाण्डेय गुट )के प्रदेश सम्मेलन में प्रदेश कार्यसमिति द्वारा पांच सदस्यीय वरिष्ठ पदाधिकारियों की समिति को नये सेवारत पदाधिकारियों को मनोनीत करने का अधिकार दिया गया. समिति में प्रदेश उपाध्यक्ष भगवान शंकर त्रिवेदी, सुरेश चन्द्र बैसवार, श्याम नारायण तिवारी, विजय कुमार सिंह तथा कोषाध्यक्ष नंदकुमार मिश्र को सम्मिलित किया गया। इस समिति ने सर्वसम्मति से नये पदाधिकारियों का चयन किया।
ये बने पदाधिकारी
संरक्षक मंडल – अमरनाथ सिंह, भगवान शंकर त्रिवेदी,राम जन्म सिंह
प्रदेश अध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सिंह पटेल
कार्यकारी अध्यक्ष – शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी
महामंत्री – आशीष कुमार सिंह
कोषाध्यक्ष – नन्द कुमार मिश्र
शेष पदाधिकारियों का चयन इन पदाधिकारियों द्वारा 15दिन में किया जाएगा।

